Posts

Showing posts from December, 2025

संघ के शताब्दी वर्ष पर ग्राम रोशनी में व्यापक गृह संपर्क अभियान, पंच परिवर्तन के साथ हिंदू सम्मेलन में सहभागिता का लिया संकल्प

Image
खंडवा– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर खालवा ब्लॉक के ग्राम रोशनी में शनिवार को व्यापक गृह संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक परिवार तक संगठन के विचार, मूल्यों और राष्ट्रहित में किए जा रहे सेवाकार्यों की जानकारी पहुँचाना था। संघ के स्वयंसेवकों ने घर-घर संपर्क कर शताब्दी वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा, संगठन के विस्तार, सेवा गतिविधियों और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व को सरल शब्दों में ग्रामीणों के समक्ष रखा। पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज जागरण का संदेश अभियान का केंद्रबिंदु संघ की महत्वपूर्ण सामाजिक अवधारणा “पंच परिवर्तन” रहा, जिसे समाज परिवर्तन की आधारशिला बताया गया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को समझाया कि— 1. कुटुंब प्रबोधन – परिवार समाज की सबसे छोटी इकाई है, जहां संस्कार निर्मित होते हैं। परिवार में संवाद, प्रेम, आदर और मूल्य आधारित जीवन का संवर्धन राष्ट्र के भविष्य को दिशा देता है। 2. सामाजिक समरसता – समाज में जाति, वर्ग या स्तर के भेदभाव से ऊपर उठकर एकता, सम्मान और भाईचारे की भावना विकसित करना आवश्यक है। समरस समाज ही ...

मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौड़ा का ग्राम रोशनी दौरा: स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, विकास कार्यों को मिली नई दिशा

Image
खंडवा – जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने शुक्रवार को खालवा तहसील के ग्राम रोशनी का दौरा किया। यह दौरा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर उस दुखद घटना की जांच के लिए किया गया जिसमें गर्भवती महिला श्रीमती सपना पति सतीश की असामयिक मृत्यु हो गई थी। स्वास्थ्य सेवाओं में कथित लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन पूरी गंभीरता से मामले की जांच में जुट गया है। डॉ. गौड़ा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) रोशनी पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, स्टाफ की उपस्थिति, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं और इमरजेंसी सेवाओं के प्रबंधन की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं और एंबुलेंस सेवा में हुई देरी को गंभीर चूक मानते हुए उन्होंने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए। एंबुलेंस संचालक पर एफआईआर के निर्देश जांच के दौरान पाया गया कि गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस सुविधा न मिलने से उसकी स्थिति बिगड़ी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस लापरवाही को देखते हुए डॉ. गौड़ा ने 108 एंबुलेंस संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश स्...

दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के द्वितीय चरण हेतु खण्डवा में विभागीय अमले को प्रशिक्षण

Image
खंडवा-  जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुपालकों तक तकनीकी जानकारियाँ पहुँचाने और उनके घर-घर जाकर संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से ‘‘ दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान ’’ के द्वितीय चरण की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को एस.एन. कॉलेज खंडवा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभागीय अमले को मल्टी-मॉडल व गतिविधि आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 711 ग्रामों के 16 हजार से अधिक पशुपालकों तक पहुँचेगा अभियान पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. हेमन्त शाह ने बताया कि अभियान का दूसरा चरण दिसंबर माह में प्रारंभ होगा। इस चरण में जिले के 711 ग्रामों के उन 16,056 पशुपालकों के घर गृह भेंट की जाएगी, जिनके पास 5 से 9 गौवंश अथवा भैंसवंश मौजूद हैं। इस गृह-भेंट के दौरान प्रशिक्षित अमला पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन तकनीक, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपाय, पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन और विभागीय योजनाओं की जानकारी देगा। मास्टर ट्रेनर्स तैयार, अब मैदानी अमले का प्रशिक्षण जारी डॉ. शाह ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड...