Posts

Showing posts from July, 2026

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम: विज्ञान, सादगी और राष्ट्रसेवा की अमर विरासत को सद्भावना मंच ने किया नमन

Image
खंडवा-  भारत रत्न, देश के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक एवं 'मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर खंडवा स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि वे करोड़ों भारतीयों की आशाओं, सपनों और आत्मविश्वास के प्रतीक थे। उन्होंने अपने ज्ञान, परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व से भारत के रक्षा एवं अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अग्नि और पृथ्वी जैसी स्वदेशी मिसाइल परियोजनाओं में उनकी निर्णायक भूमिका ने भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार प्रदान किया, जिसके कारण उन्हें पूरे विश्व म...