जनगणना-2027 के लिए प्रशासन सख्त: खंडवा में अधिकारियों-कर्मचारियों के सभी अवकाश निरस्त
खंडवा- भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना—को लेकर खंडवा जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और सतर्क नजर आ रहा है। 1 मई से 30 मई 2026 तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का सख्त आदेश जारी किया गया है। जिला जनगणना अधिकारी श्री बजरंग बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का अत्यंत संवेदनशील एवं व्यापक अभियान है, जिसमें सटीक और अद्यतन आंकड़ों का संकलन किया जाता है। यह आंकड़े भविष्य की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति इस कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता को प्रभावित कर सकती है। अवकाश पर पूर्ण प्रतिबंध, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू जारी आदेश के अनुसार, खंडवा जिले के विभिन्न विभागों, कार्यालयों एवं संस्थानों में पदस्थ सभी...